शिवाय हॉस्पिटल का अयोध्या में भव्य शुभारंभ, मरीजों को मिलेगा किफायती इलाज

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। पावन रामनगरी अयोध्या के साकेत पुरी में स्थित पेट्रोल पंप के पास आज शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हुआ। इस शुभ अवसर पर क्षेत्रीय पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, अयोध्या महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, चौगुर्जी मठ के प्रतिष्ठित महंत बृजमोहन दास महाराज, एवं भाजपा नेता करुणाकर पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर संयुक्त रूप से फीता काटकर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
अयोध्या मंडल के प्रतिष्ठित फिजिशियन डॉ. आशुतोष उपाध्याय (MBBS, MD) ने इस अवसर पर जानकारी दी कि शिवाय हॉस्पिटल, जो पहले अयोध्या में एक अन्य स्थान पर कार्यरत था, अब और अधिक आधुनिक सुविधाओं के साथ साकेत पुरी में स्थानांतरित हो गया है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य कम खर्च में मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि हॉस्पिटल में वेंटिलेटर जैसी जीवनरक्षक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतुल सिंह, अवध सिनेमा अवध इंटरनेशनल स्कूल, संजय तिवारी कनक किड्स स्कूल, डिपुल पांडे और डॉ. सी.एच. दुबे भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।