अनुराग लक्ष्य, 10 मई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
माथेरान की खूबसूरती को देखने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में ने रल स्टेशन पर आते हैं। मुंबई से भारी संख्या में आने वाले यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उतरते हैं। इसीलिए अब प्लेटफॉर्म को और अधिक चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है।
आपको बताते चलें कि मध्य रेलवे के नेरल जंक्शन का काम तेज़ी से शुरू हो गया है। जिसमें रेलवे ने प्लेटफॉर्म को चौड़ा करने का काम भी शुरू कर दिया है। चूंकि मुंबई से आने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक होती है इसलिए इस प्लेटफॉर्म नंबर एक को अब 30 फीट चौड़ा किया जा रहा है। जिससे नेरल स्टेशन पर अब काफी जगह उपलब्ध हो जाएगी।
मध्य रेलवे मुख्य लाइन जंक्शन पर विकास कार्य में तेज़ी लाई जा रही है। जिनमें मुख्य रूप से पैदल यात्री पुल, एस्कलेटर, लिफ्ट और यात्रियों के लिए आश्रय शेड शामिल हैं। वर्तमान में नेरल स्टेशन का प्लेटफॉर्म 22 फीट चौड़ा है, जिसे अब 30 फीट चौड़ा किया जा रहा है। चौड़ीकरण से पहले मुंबई रेल कॉरपोरेशन ने चौड़ीकरण क्षेत्र में सुरक्षा दीवार बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। जिससे यात्रियों को अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो। ने र ळ जंक्शन से अब माथेरान जाने वालों को काफी सुविधा मिलने की संभावना है।