बस्ती। रुधौली पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को फरार चल रहे अभियुक्त केशरी उर्फ विक्रम (28 वर्ष), निवासी ग्राम पोखर भित्तिवा, थाना वाल्टरगंज को सुबह ग्राम सेखुइ खुर्द से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक एजाज अहमद, मुख्य आरक्षी करुणेश यादव और रणजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।