घायल हिरण का ग्रामीणों ने कराया उपचार

कुदरहा, बस्ती। कुदरहा विकास क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव में मंगलवार की भोर में  घायल  हिरण भागता गांव की तरफ राजेंद्र प्रसाद पुत्र रामदास यादव के घर की तरफ पहुंचा और लोगों की निगाह उस पर पड़ी। सभी लोग किसी तरह हिरण को बचाया। तब तक वह घायल हो चुका था। गांव के बजरंगी शर्मा वन दरोगा राममूर्ति यादव व पशु चिकित्साधिकारी डा फजील खान को अवगत कराया। वन विभाग के माली नंदलाल यादव के निगरानी में गांव के बजरंगी शर्मा, विकास, दिलीप, सुरेंद्र, सतीश व साहबराम ने घायल हिरण को पकड़ा और गिरीश यादव ने उपचार किया।
       बन दरोगा राम मूर्ति यादव ने बताया कि घायल हिरण का उपचार हुआ है। स्वास्थ्य ठीक होने पर हिरण को बन बिहार छोड़ा जाएगा।