महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या, 28 अप्रैल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी 5 मई को अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे और इसके बाद सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब में आयोजित रालोद की अवध क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे। वे इस बैठक में सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। इस दौरे की तैयारियों को लेकर देवकाली बाईपास स्थित होटल पंचशील में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिथियों के भव्य स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रालोद के अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने बताया कि इस बैठक में अवध क्षेत्र के अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अमेठी, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई और शाहजहांपुर जिलों के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष/महासचिव और महानगर अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल के अलावा जिलाध्यक्ष बलराम यादव, जिला महासचिव (संगठन) रामशंकर वर्मा, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव राजेश तिवारी, सचिव नेतराम वर्मा, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष बेचू लाल कोरी (ज्ञान), प्रोफेशनल मंच के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह रावत, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ. शांति देवी एडवोकेट, युवा जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवी शरण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम लक्ष्मण कोरी, युवा रालोद के प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा, सचिव अजित वर्मा, करिया राम वर्मा और शिवमंगल वर्मा उपस्थित थे।