अनुराग लक्ष्य, 26 अप्रैल
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में इस समय गर्मी और उमस से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। जिससे राजनैतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा हर खास ओ आम की ज़बान पर है।
इस अवसर पर शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार पर उन परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई को पानी की आपूर्ति के लिए प्रस्तावित गरगई बांध सहित लाखों पेड़ों को काटने की योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा महाराष्ट्र की रेगिस्तान में तब्दील करना चाहती है। इससे पहले मार्च और अप्रैल में कभी पानी का इतना संकट नहीं देखा गया, जैसा कि इस साल देखने को मिल रहा है। पूरे राज्य में तापमान दिनों दिन बढ़ रहा है। जो अब 40 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। उन्होंने इसके लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य वन जीवन बोर्ड ने उन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है जिनसे लाखों पेड़ों की कटाई होगी।
ज़ाहिर सी बात है, अगर ऐसा हुआ तो मुंबई वासियों सहित पूरे महाराष्ट्र को आने वाली समय में इसके दुष्प्रभाव से बच पाना मुश्किल होगा।