भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक होगी पढ़ाई

जितेन्द्र पाठक

संत कबीर नगर, जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय बदला गया है।

नए आदेश के तहत अब 23 अप्रैल 2025 से अग्रिम आदेश तक स्कूल प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है, जिससे भीषण गर्मी के समय में बच्चों को राहत मिल सके।

 

सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जनपद के सभी स्कूलों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।