अम्बेडकरनगर।जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में नवरात्रि पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 14 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।
संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-
1. अभिषेक गुप्ता जलालपुर हनुमानगंज भीटी से रामदाना पट्टी।
2. अयुष स्वीट्स एण्ड फास्टफूड प्रो0-नरेन्द्र मौर्य रामपुर कला बरियावन रोड से पेडा।
3. धर्मेन्द्र जयसवाल मालीपुर रोड संघतिया नाका से छुहारा।
4. बाऊ जी ट्रेडर्स संघतिया नाका से सिंघाडा आटा एवं किशमिश।
5. मो0 शरीफ बसखारी रोड किछौछा से खजूर।
6. रमाकान्त वर्मा महमदपुर गोशाईगंज भीटी से पेडा।
7. ध्रूब गुप्ता चनहा चैराहा भी से पेठा।
8. भोला किराना स्टोर बरियावन बाजार से मुगफली दाना।
9. ळरिओम् जाफरगंज से सेवई।
10. श्री दूर्गा इण्टरप्राइजेज प्रो0-तुषार मिश्रा किछौछा बसखारी से मिश्रित दूध।
11. दीपू विश्वास मिझौडा भीटी से खोया।
12. विजय यादव बसखारी से मिश्रित दूध।
13. राम सुन्दर मिझौडा से साबूदाना।
उपरोक्त नमूनों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, श्रीमती मनीषा सिंह, चन्द्र प्रकाश यादव, पुरन्दर यादव तथा आदर्श प्रताप सम्मिलित रहेें।