बस्ती: पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में तैनात एएसआई (एम) अवधेश कुमार यादव को एसआई (एम) पद पर पदोन्नत होने पर डीआइजी दिनेश कुमार पी. ने उनके कन्धे पर स्टार लगाया। कार्यालय में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व सच्चे लगन से कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस मौके पर रेंज दफ्तर के मीडिया प्रभारी इंसपेक्टर वीरबहादुर यादव, पीआरओ निरीक्षक देवेन्द्र कुमार मिश्र, अशोक कुमार व अन्य सभी स्टाफ के लोगों ने अवधेश कुमार यादव को मिली प्रोन्नति पर अपनी ओर से खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।