पुलिस ने दस अपराधियों पर कसा शिकंजा

बस्ती: हर्रैया पुलिस ने आदतन दस अपराधियाें पर 129 जी बीएनएनएस के तहत पाबंद कर शिकंजा कसा है। प्रभारी निरीक्षक टीडी सिंह के बताया पर थाने में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के दस अभ्यस्त अपराधियों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें प्रिन्स, देवी प्रसाद, अभिमन्यु ,.माता प्रसाद ,आनन्द कुमार,धर्मराज, निरंकार उर्फ अभिषेक, बृजलाल निवासी करनपुर थाना .श्यामजी निवासी धनेवाघाट व भोथे निवासी महेवा कुंवर थाना हर्रैया शामिल हैं।