महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या कोतवाली पुलिस ने रामनवमी से पहले एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डकैती की योजना बना रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं परिक्रमा मार्ग पर मौनी बाबा अंडरपास के पास डकैती की योजना बना रही थीं।पुलिस ने इन महिलाओं के पास से छुरा, पेचकस, प्लास, हथौड़ी और लूटी गई एक चेन भी बरामद की है। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान मोनिका (पत्नी विकास हरिजन, लतीफपुर शाहगंज), आरती (पत्नी संजय हरिजन, मुबारकपुर आजमगढ़), प्रियंका (पत्नी राहुल हरिजन, मुबारकपुर आजमगढ़), रोशनी (पत्नी संदीप, फूलपुर आजमगढ़) और किरण (पुत्री पीयूष, सरपतहा जौनपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस अब इन महिलाओं के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। इन महिलाओं को गिरफ्तार करने में अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।