बस्ती। महादेवा विधानसभा के भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारों के साथ उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया, जिससे माहौल पूरी तरह भाजपा मय हो गया। महसो चौराहे पर महसो मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में महसो चौराहे पर ब्लॉक प्रमुख सदर राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, प्रधान अशोक वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि नीरज चौधरी, शशि भूषण पांडे, सुनील मिश्रा, अजय त्रिपाठी, रविंद्र तिवारी, रवि श्रीवास्तव, प्रधान राकेश त्रिपाठी, जितेंद्र पाल, गोपाल जी गौड़ दिवाकर सोनी, शशांक मिश्रा, बीडी पांडे इंद्रभान पांडे कन्हैया गुप्ता, विशाल गौड़ प्रमोद गिरि, राम भरत गोस्वामी, संतोष पाण्डेय अरुण पाण्डेय, कृष्ण बिहारी पांडे ने स्वागत किया