ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे ने ब्लाक मुख्यालय पर नवागत जिलाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

* रूपरेखा तैयार कर बूथ को करें मजबूत विवेकानंद मिश्र
कुदरहा, बस्ती।  दूसरी बार भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सोमवार को ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व भाजपा पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा के नेतृत्व में फूल माला से स्वागत किया गया। भांगड़ा बजे पर कार्यकर्ता थिरकते दिखे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने दूसरी बार जिम्मेदारी सौंपी है। हम सब मिल कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।रूपरेखा तैयार कर लोगो को पार्टी में जोडे और बूथ को मजबूत बनाया जाएगा। भाजपा में ही सर्व समाज का विकास संभव है। विना भेद भाव के सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है। ब्लाक प्रमुख ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
       कार्यक्रम में ओमकार चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, उग्रसेनपल, संजय पांडेय, रामप्रकाश यादव, बब्लू सिंह, प्रदुम्न शुक्ला, सोनू यादव, सचिदानंद,  अजय दुबे, अजय पाल, महंथ पाल, मनोज पासवान, पप्पू गुप्ता, जीत बहादुर यादव, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, बृजेश उपाध्याय, गंगाराम दुबे, रामप्रगट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।