अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक आद्य सर संघ चालक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी को सभी स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंचालक प्रणाम कर उनके त्याग बलिदान व मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व जीवन समर्पण करने हेतु कृतज्ञता व्यक्त किया ,कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाओं सहित मुख्य वक्ता प्रांत सम्पर्क प्रमुख गंगा जी ने अपने सारगर्भित पाथेय से स्वयंसेवक बन्धुओं को संबोधित करते हुए कहा कि” हमें अपनी कालखंड और गणना के अनुसार ही अपना नववर्ष अपने पुरातन सनातन संस्कृति और सभ्यता के अनुसार ही मनाना चाहिए समस्त समाज में इसके हेतु जन जागरण करना चाहिए।अंग्रेजियत इसाईयत के महीनों कों छोड़कर अपने हिंदी मास के नाम को हमें स्मरण में रखना चाहिए और उनका का सार्वजनिक जीवन में प्रयोग भी करना चाहिए।उन्होंने स्वयंसेवकों को याद दिलाया कि आज के ही दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी भगवान श्री राघवेंद्र सरकार का राज्याभिषेक हुआ था आज के ही दिन से राजा विक्रमादित्य द्वारा शकों को हराकर विक्रम संवत की स्थापना की गई थी
साथ ही साथ स्वयंसेवकों से आग्रह किया “देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें”
समाज और राष्ट्र को पहले और स्वयं को बाद में रखें जितना भी हो सके अपना तन मन धन राष्ट्र और समाज के हेतु समर्पित कर एक समृद्ध समरस और संगठित समाज की स्थापना में सहभागी होवे
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ विजय नारायण तिवारी ने किया जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम समाज के किसी भी क्षेत्र में काम करें लेकिन हमारे लिए राष्ट्र व समाज प्रथम प्राथमिकता में होना चाहिए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से संघ के जिला संघ चालक ओमप्रकाश काबरा जिला सह संघचालक विजय प्रताप सिंह,जिला कार्यवाह अखिलेश मिश्रा, जिला प्रचारक शैलेंद्र नगर कार्यवाह संजीव ,नगर सहकार्यवाह विनय सिंह, नगर प्रचारक राज प्रताप आनुषांगिक संगठनों से भाजपा के विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,भाजपा नगरध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,भाजपा नेता मनोज गुप्ता,विवेक पांडेय, राजकुमार सेठ,सभासद प्रिंस पाठक प्रशांत,अनिल रंजन त्रिपाठी,गुरुचरण श्रीवास्तव,रामसागर पांडेय, प्रशांत अवधवासी सहित अन्य स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।