चार पहिया सवारों ने युवक पर किया हमला

बस्ती : वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मनौरी चौराहा के पास कृष्ण नन्दन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय ग्राम खुटहना थाना कप्तानगंज को रोक कर कार सवार युवकों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विशाल सिंह, रजत व विशाल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शिवपुर थाना गौर के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।