रिपोर्ट जितेन्द्र पाठक संतकबीरनगर
संतकबीरनगर: जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में नए सत्र में प्रवेश पाने के लिए छात्रों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन का कार्य लगातार जारी है, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना नामांकन करा रहे हैं।
संस्थान में आयोजित प्रवेश परीक्षा को लेकर भी एडमिशन के इच्छुक छात्रों में भारी प्रतिस्पर्धा देखी गई। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, 2 अप्रैल से नए सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी।
हाईस्कूल पास और 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए विशेष सौगात
विद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि हाईस्कूल उत्तीर्ण और कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टेबलेट वितरित किए जाएंगे। इस पहल से छात्रों को डिजिटल शिक्षा में सहायता मिलेगी और उनकी पढ़ाई और अधिक प्रभावी हो सकेगी।
अभिभावकों ने सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।