Basti
बस्तीः छावनी थाना क्षेत्र में वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच मारपीट के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान की कार से दबकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दर्शन नगर अयोध्या मेडिकल कॉलेज में हो इलाज के वक्त मौत गई। घटना रविवार को ग्राम पंचायत पूरे दीवान की है। मौके पर थानाध्यक्ष , पीआरवी टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर गांव में शांति व्यवस्था के लिए तैनात है। थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर पूर्व प्रधान के ऊपर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे दीवान गांव के मंडी समिति के पास हुई इस घटना में पूर्व ग्राम प्रधान की कार से दबकर थाना क्षेत्र के तुर्शी निवासी बिंदु जायसवाल उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी राम रतन की मौत हो गई। मारपीट की घटना में ग्राम प्रधान जितेन्द्र जायसवाल उर्फ डब्बू, पूर्व ग्राम प्रधान दीपक पांडे को चोट आई है।दोनों पक्षों में
खड़ंजे पर इंटरलॉकिंग लगवाने को लेकर विवाद के होने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान दीपक पांडे ने वर्तमान ग्राम प्रधान से मारपीट कर लिया। जिसके बाद बीच बचाव करने पहुंची महिला ने गुहार लगा दिया। ग्राम प्रधान से मारपीट होते देख कर मौके पर भीड़ इकठ्ठा होने लगी। इसी दौरान पूर्व प्रधान दीपक पांडे अपनी कार से भागने के दौरान झगड़े में बीच बचाव करने आई महिला दब गई पूर्व प्रधान अपने घर भाग गए। आक्रोशित भीड़ ने पूर्व प्रधान के घर पर हमला कर दिया। उनके घर के लोग अपने घर में दरवाजा बंद कर अन्दर हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने दरवाजे पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ पहुंचे। छावनी पुलिस ने मौके से दीपक पांडे, व वर्तमान प्रधान जितेन्द्र को पकड़कर थाना पर ले आई। मौके पर छावनी पुलिस तैनात है।