बेलहरकला पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

बेलहरकला पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

 

एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बड़ी सफलता, नकदी-जेवरात के साथ अवैध असलहा और बाइक बरामद

 

दिलवर व अमन ने कबूला जुर्म, घर–विद्यालय समेत कई जगहों पर ताले तोड़कर करते थे चोरी

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर।जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलहरकला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती की टीम ने चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दिलवर पुत्र शंकर निषाद निवासी सानी केवटलिया भीतरी टोला थाना मेंहदावल तथा अमन पुत्र राकेश निवासी घोड़ा गली थाना मेंहदावल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी, जेवरात, बर्तन, मोबाइल फोन, खाद्यान्न, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस और नाजायज चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को झमरहिया पोखरा, नगर पंचायत बेलहरकला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में बढ़ोतरी की गई है।

तीन घटनाओं का हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया—

पहली घटना: कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उसका खुर्द निवासी मनीष उपाध्याय के घर में ताला तोड़कर नकदी, जेवरात, दस्तावेज व अन्य सामान चोरी किया गया।

दूसरी घटना: बखिरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जीवधरा में घुसकर अभिलेख, खेल सामग्री, गैस सिलेंडर, साउंड सिस्टम तथा खाद्यान्न चोरी किया गया।

तीसरी घटना: बेलहरकला निवासी रमेश चन्द्र राय के घर में रात के समय घुसकर जेवरात, नकदी, बर्तन और राशन चोरी किया गया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे रात के समय सुनसान या बंद पड़े मकानों और संस्थानों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर ताला तोड़कर अंदर घुसते और नकदी, जेवर, मोबाइल, बर्तन व खाद्यान्न चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को आपस में बांटकर कुछ बेच देते थे और उसी पैसे से खर्च चलाते थे।

बरामदगी का पूरा विवरण

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर—

एक जोड़ी पायल, दो अंगूठी, लोटा, थाल, एक बोरी गेहूं, दो एंड्रॉयड मोबाइल, मोटरसाइकिल, तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, नाजायज चाकू और ₹2000 नकद बरामद किया।

अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी सामने

गिरफ्तार अभियुक्त दिलवर पर एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि अमन पर भी चोरी व आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, रविन्द्रनाथ शर्मा, हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, संतोष चौहान, ओमप्रकाश चौरसिया के साथ सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार सिंह व टीम तथा एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी अभिमन्यु सिंह व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।