कई महत्वपूर्ण विषयों के लिए पिछले दिनो संस्थान ने टीचर्स नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से मांगा था आवेदन
आधा दर्जन सदस्यों के इंटरव्यू पैनल ने 6 दर्जन से अधिक अभयर्थियों का लिया इंटरव्यू
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर जिले के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में गुरुवार को टीचर्स इंटरव्यू का आयोजन किया गया। असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में 6 सदस्यो के स्पेशलिस्ट पैनल ने इंटरव्यू के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस इंटरव्यू में संस्थान के लिए अपनी शैक्षणिक सेवाएं देने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू पैनल के स्पेशलिस्ट सदस्यों के विषयवार, ग्लोबल क्विज के साथ साथ उनके मॉरल टीचिंग से जुड़े कड़े सवालों से गुजरना पड़ा। विदित है कि पिछले दिनो एकेडमी के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने के लिए नए संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर एवम् पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कुछ नए शिक्षक शिक्षिकाओं की तैनाती कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए मैनेजमेंट ने क्लास नर्सरी से 12 वीं तक के टीजीटी – एसएसटी, पीजीटी-रसायन विज्ञान, टीजीटी – कंप्यूटर, पीजीटी -भौतिक विज्ञान सहित सभी पीआरटी, पीजीटी पदों के लिए आवेदन मांगा था। इन पदों के लिए 6 दर्जन से अधिक महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। गुरुवार को इंटरव्यू के लिए तिथि निर्धारित किया गया था। असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन और प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी के नेतृत्व में 6 सदस्यो के पैनल ने सभी अभ्यर्थियों का बड़ी बारीकी से विषयवार साक्षात्कार लिया। असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि संस्थान के नौनिहालों को और बेहतर शिक्षा दिए जाने के प्रति संस्थान संकल्पित है। सभी क्लास के लिए महत्वपूर्ण विषयों हेतु योग्य और बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाओं की तैनाती की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी सिलसिले में साक्षात्कार आयोजित किया गया था। जल्द ही साक्षात्कार में चयनित किए गए अभ्यर्थियों के चयन की सूचना सार्वजनिक की जायेगी।