पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा शोरुम मालिक गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.03.2025 को थाना स्थानीय पर अक्सा ऑटो सेल्स एन्ड सर्विस सेंटर ,अशरफपुर बरवा बाजार थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरगनर से बाइक चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। वादी अब्दुल्ला असांरी पुत्र स्व0 करीमुल्ला अंसारी निवासी ग्राम अशरफपुर बरवा थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर की लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 86/25 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय केशव कुमार IPS द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण हेतु थाना स्थानीय पर पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।

जिसके क्रम मे पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर वादी से पूछताछ की गई तो वादी द्वारा बताया गया कि उसके ऊपर काफी कर्ज था जिसके चलते उसने उक्त गाड़ियों के क्लेम का पैसा लेने के उद्देश्य से उक्त पाँच मोटरसाइकिल को अगल-बगल की दुकानों में छिपा दिया था व अपने शोरूम का ताला रात्रि को खुला छोड़ दिया तथा अगली सुबह पुलिस को मिथ्या सूचना देकर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया जिससे उसको गाड़ियों के क्लेम का पैसा प्राप्त कर सके। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के अनावरण की विवेचना के क्रम में फर्द बरामदगी व इकबालिया जुर्म के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 229, 318(4), 238, बीएनएस तरमीम करते हुए अभियुक्त अंसारी उपरोक्त गिरफ्तार किया गया। इनके पास से

01-चार अदद 125 सीसी- बजाज प्लसर रेड-ब्लैक कलर की नई मोटर साइकिल,02-एक अदद 150 सीसी- बजाज प्लसर रेड-ब्लैक कलर की नई मोटर साइकिल,03-तीन अदद बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारकर्ता करने वाली पुलिस टीम में सुनील कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष,उ0नि0 रामखिलाड़ी,उ0नि0 सुरेश पाल,-हे0का0 बंसीलाल वर्मा,-का0 मुस्तफा अंसारी,का0 राघवेन्द्र सिंह,का0 नेपाल सिंह,का0 सोनू चहार,म0का0 उज्ज्वला सिंह, थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकनगर रहे।