बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के कोहराएं निवासी रवि वर्मा ने गांव निवासी चार लोगों पर गाली देने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि होली के दिन 14 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बाइक से शिवांश तिवारी को लेकर जा रहा था। गांव निवासी मुकेश वर्मा, उत्कर्ष वर्मा, मनीष जायसवाल, दीपू ने सड़क पर उसकी बाइक रोक ली और अनायास उसे पकड़ लिया और उसका कपड़ा फाड़ने लगे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए लाठी, डंडा, लात, मूका से उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।