बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया हनुमानगंज मार्ग पर परसालालशाही गॉव के सामने वाहन की ठोकर से घायल बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतकों की संख्या दो हो गई है।
बता दें कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौंआमीर बाजार से घर आ रहे बाइक सवार चमरहिया गॉव निवासी जिलाजीत चौधरी (55) तेज रफ्तार वाहन की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि इससे पहले तेज रफ्तार वाहन ने ग्राम पंचायत पैड़ा खरहरा के राजस्व पुरवा पचदेऊरी निवासी संजय कुमार (38) को रात खाना खाकर परसालालशाही स्थित अपनी डेकोरेशन की दुकान पर सोने जाने के लिए पैदल जाते समय उन्हे अपनी चपेट में ले लिया था।
दोनो को इलाज के लिए परिजन प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही पैड़ा चौराहे तक पहुंचते- पहुंचते संजय ने दम तोड़ दिया था। गंभीर रूप् से घायल जिलाजीत चौधरी की हालत नाजुक देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था। गोरखपुर मेडिकल कालेज में उनकी हालत में सुधार न होता देख उसे वलखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार होता न देख परिजन एम्बुलेंस से उन्हे लेकर घर आ रहे थे। अभी घर के निकट ही पहुंचे थे कि उसने दम तोड़ दिया।