बस्ती: हर्रैया थानाक्षेत्र में एक विवाहिता को बहलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। साथ में वह नकदी व जेवरात भी ले गई। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी को आरोपी बहलाकर गत 26 फरवरी को भगा ले गया। घर में रखे 70 हजार रुपये व चांदी व सोने के जेवर भी घर से चुरा ले गए। पुलिस ने आरोपी गोंडा निवासी लवकुश के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
—