आगामी होली पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 17 नमूनें लिए

अम्बेडकरनगर।जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आगामी होली पर्व के अवसर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सचल दल द्वारा विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए अपमिश्रण के संदेह पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 17 नमूनें संग्रहित करते हुए खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0 की प्रयोगशाला को जांच हेतु प्रेषित किया गया।

संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-

 

1. विशाल स्वीट्स एण्ड फास्ट फूड, आजादनगर इल्तिफातगंज से खोया।

2. आकाश स्वीट हाउस, सम्हरिया टाण्डा से पेड़ा।

3. दुर्गा प्रसाद, मुरादाबाद अकबरपुर से खोया एवं पेड़ा।

4. मौसम बहार स्वीट्स, शहजादपुर से गुझिया।

5. साहू मिष्ठान भण्डार, शहजादपुर से खोया।

6. जायसवाल स्वीट्स, मीरानपुर अकबरपुर से खोया।

7. अमृत भोग स्वीट्स, बस स्टाप अकबरपुर से खोया।

8. नूर प्रोविजन स्टोर, सब्जी मण्डी शहजादपुर से राइस चिप्स।

9. बालाजी ट्रेडर्स, सब्जी मण्डी शहजादपुर से पोटैटो चिप्स।

10. सरफराज किराना स्टोर, सब्जी मण्डी शहजादपुर से उड़द का पापड़।

11. पवन कुमार, फतेहपुर पकड़ी से खोया।

12. जैसराज यादव, पहितीपुर रोड मिर्जापुर से दूध।

13. सियाराम वर्मा, शुकुल पट्टी चौराहा पहितीपुर से पनीर।

14. मसुदूल हक, जहांगीरगंज के किराना प्रतिष्ठान से साबूदाना पापड़।

15. संजीव, मलिकपुर बसखारी के कान्फेक्शनरी प्रतिष्ठान से दिलखस्ता मीठी पापड़ी।

16. भोला स्वीट, रामनगर से पेड़ा।

उपरोक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्रयोगशाला से प्राप्त होने के उपरान्त अपमिश्रण पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, श्रीमती मनीषा सिंह, दिनेश कुमार राय, चन्द्र प्रकाश यादव, ओम प्रकाश, पुरन्दर यादव तथा आदर्श प्रताप सम्मिलित रहेें।