बस्ती: मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम गुलौरा में आपसी रंजिश को लेकर चाकू से हमला व दलित उत्पीड़न किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित लालचन्द्र पुत्र रामप्यारे की तहरीर पर गांव के ही किशन पुत्र शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल सीओ रुधौली ने शुरू कर दी है।