बस्ती पुलिस ने कुर्क की 50 हजार की इनामिया दंपती की चल-अचल संपत्ति

Basti

बस्ती: मां-बेटी की हत्या के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहे 50 हजार के इनामिया दंपती की चल-अचल संपत्ति को अदालत के आदेश पर गुरुवार को कुर्क कर दिया गया। संपत्ति की कुर्की की नोटिस के करीब पौने दो माह बाद भी हाजिर नहीं होेने पर पुलिस ने अदालत के आदेश कुर्की की कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश की अवमानना किए जाने पर फरार कौशल चन्द्र पुत्र कमलेश उपाध्याय उर्फ विलोधर व उसकी पत्नी रंजना उर्फ मालती पत्नी कौशल चन्द्र निवासी ग्राम सेठा थाना कप्तानगंज पर प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्रनाथ मिश्र ने स्वयं कप्तानगंज थाने में कोर्ट के अवमानना एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज करा रखा है। मालूम हो कि पुलिस ने अदालत के आदेश फरार चल रहे मुल्जिमों पर गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए कोर्ट से कुर्की की नोटिस 17 जनवरी को 25 को प्राप्त की थी अगले दिन 18 फरवरी को आरोपित दंपत्ति के घर पर नोटिस चस्पा कर दी थी। इस नोटिस के बाद भी इनामी दंपती का कुछ पता पुलिस नहीं लगा सकी अब इनकी चल व अचल संपत्ति की कुर्की कर दी गई है।