बस्ती।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर्रैया जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा हरैया तहसील क्षेत्र में युवाओं के बीच बढ़ती नशाखोरी के विरोध में उप जिलाधिकारी हर्रैया कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और एक सप्ताह का समय देकर ये चेतावनी दी कि अगर निश्चित समय पर नशीले पदार्थों का सेवन बंद नहीं हुआ एवं संबंधित दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो अभाविप वृहद आंदोलन को बाध्य होगी। जिला संगठन मंत्री ऋषभ सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो कि वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण में प्रयासरत रहता है,अभाविप अपने स्थापना कल से ही नवीन परिवर्तनों को एक नई दिशा और विभिन्न सामाजिक विषयों को भी प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व किया है,इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर्रैया नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा हरैया तहसील क्षेत्र में लगातार नशाखोरी का बढ़ना अत्यंत निंदनीय है भारत मे युवाओ की जनसंख्या अन्य किसी देश से अधिक हैं। जिस कारण भारत को अभी युवाओ का देश कहा जा रहा हैं। आज अनेक मंचो पर भारत को विश्व गुरु बनाने की बात सरलता से सुनाई दे जाती हैं। परंतु सच्चाई ये है कि भारत के युवा आज दिन प्रतिदिन नशे के चंगुल में फसते जा रहे हैं
मौजूद लोगों ने कहा कि अनेक ऐसे आंकड़े है कि स्कूल स्तर पर ही बच्चें सिगरेट और तंबाकू के आदि हो जाते हैं। नशे के प्रभाव में युवाओं द्वारा समाजिक तनाव में वृद्धि होती चली आ रही है युवाओं की सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती हैं। ऐसे में युवा अनेक ऐसे असामाजिक कार्य कर देता है, जिससे समाज मे तनाव उत्पन्न होता हैं। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य जानवी गौड़, नेहा मौर्या, मीनाक्षी सिंह, सुमन कन्नौजिया, हर्षित शुक्ला, सत्यम यादव, श्वेता,शालिनी, अनीता, सुनैना, महेंद्र चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।