सामजिक संस्था ने घायल लंगूर की बचाई जान क्षेत्र के लोग कर रहे सराहना

 

गौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बैदोलिया के दूबे जी के पुरवे पर पेंड़ गिरकर एक लंगूर बंदर पूरी तरह से घायल हो गया नीचे पड़े रहने की वजह से लंगूर पर आवारा कुत्तों की झुण्ड ने हमला बोल दिया जिससे लंगूर की स्थिति काफी नाजुक हो गयी ग्रामीणों ने इसकी सूचना समाजिक संस्था सेवा समर्पण भाव परिवार की दी संस्था के सेवादार दिलीप पाण्डेय, प्रशांत त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, शक्ति शरण उपाध्याय ने मौके पर पहुँच गंभीर रूप से घायल लंगूर का न सिर्फ प्राथमिक उपचार कराया बल्कि वन विभाग को सूचना देकर सुरक्षित भेजवाने का भी कार्य किया सेवा समर्पण भाव परिवार के इस कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है संस्था के सेवादार शक्ति शरण उपाध्याय, दिलीप पाण्डेय ने बताया की यह संस्था गरीब असहाय व वेज़ुबानों के लिये कार्य करती है संस्था के द्वारा लगातार मुहिम चलाकर सड़कों पर घूमने वाले अर्ध विछिप्तों का रेस्क्यू कर उन्हें नया जीवन देने का प्रयास किया जाता है व जानकारी जुटाकर घर भी भेजवाया जाता है जरूरत मंदों के लिये ब्लड की भी व्यवस्था कराई जाती है संस्था के द्वारा ऐसे तमाम नेक कार्य किये जाते हैं