बस्ती।शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे ट्रक संख्या UP50T- 0522 हरैया थाना क्षेत्र सहराये की तरफ से हाई-वे की तरफ आ रहा था। दूसरी तरफ से एक साइकिल सवार जा रहा था। कोहराए के पास टकरा जाने के कारण मौके पर ही साइकिल सवार की मृत्यु हो गई। साइकिल सवार की पहचान तिलकराम (उम्र करीब 40 वर्ष) निवासी महदेवा थाना छावनी जनपद बस्ती के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर तत्काल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा ट्रक चालक और ट्रक को हिरासत पुलिस में लेकर कार्यवाही की जा रही है।