लखनऊ में देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की फुटकर दुकानों के ई-लॉटरी से आवंटन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक आवेदक 28 फरवरी को शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी तय की गई थी।इस संबंध में जानकारी देते हुए आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश की 27,308 देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की फुटकर दुकानों के ई-लॉटरी पंजीकरण के लिए अब तक कुल 3,65,268 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों से 1,987.19 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस प्राप्त हुई है।ई-लॉटरी 6 मार्च 2025 को खोली जाएगी, जिसमें पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अनुज्ञापियों का चयन किया जाएगा। आबकारी विभाग ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने का आश्वासन दिया है।