शिवभक्तों का उमड़ा शैलाब, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने किया रूद्राभिषेक

कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के दुग्धेश्वर नाथ शिव मंदिर छरदही, शिवमंदिर कुदरहा, जिभियाव, पिपरपाती, परसांव, कौलेश्वरनाथ शिव मंदिर कौलपुरा में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। भोर से ही लोग कतार में खड़े हो कर अपने बारी का इंतजार कर जलाभिषेक कर रूराभिषेक किए। छरदही शिव मंदिर पर ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने जलाभिषेक कर रुद्राभिषेक कराकर क्षेत्र में सुख और सवृद्धि की कामना की। मंदिर परिसरों में मेला भी लगा और लोग उत्साह से सामान खरेदी। परसांव शिव मंदिर पर चंडीगढ की मशहूर गायिका मुनिता साहनी ने शंकर जी का आराधना कर गीत प्रस्तुत की। ग्रामीणों ने भी उनके ताल से ताल मिलाकर खूब थिरके और लोग प्रसाद ग्रहण किए।