महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बड़ागांव । सोहावल विकासखंड क्षेत्र के बरई कला गांव निवासी अनिल मिश्रा के आवास स्थित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा समापन के उपरांत रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन हुआ इस मौके पर मौजूद रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ मिश्रा सुड्डु मिश्रा ने कहा श्रीमद् भागवत कथा सुनने से जहां पाप,व बुरे कार्यों का नाश होता है तो वही धार्मिक कार्य और सनातन के लिए जागरूकता बढ़ती है और लोग बुराई के अंधेरे से अच्छाई के प्रकाश की ओर बढ़ते हैं। भंडारे में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख व प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान बड़े बाबू, पूर्व प्रधान पिंटू सिंह,कुबेर दत्त मिश्रा, शिक्षक सुनील सिंह,युवा नेता अमरेश प्रताप सिंह,पत्रकार शिव कुमार पांडे,अशोक मिश्रा, धर्मवीर यादव,शिव शंकर सिंह कृष्णा कुमा पांडे बाबा, सोनू सिंह, पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव, धर्मवीर गोस्वामी, सहित तमाम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण की।