बालिका के साथ बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी साढ़े तीन साल की मासूम बालिका के साथ गांव निवासी एक युवक द्वारा दरिंदगी की गई। मासूम के साथ बलात्कार मामले में आरोपी 19 वर्षीय युवक को मुकदमा दर्ज करने के 15 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी साढ़े तीन साल की बेटी 21 फरवरी की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी, जिसे गांव निवासी 19 वर्षीय मो. वसीम अपने घर में लेता गया। घर में ले जाने के बाद उसने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। खून से लतपथ बेटी रोते हुए घर पहुंची और अपनी आपबीती बताया। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर बलात्कार, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उसकी शनिवार को दिन में करीब 10.20 बजे भिउरा तिराहे के पास से गिरफ्तारी कर अन्य आवश्यक विविध कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।