जितेन्द्र पाठक
संत कबीर नगर: पटेल हॉस्पिटल, संत कबीर नगर को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने एन.ए.बी.एच. (नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) की मान्यता प्रदान की है। यह सर्टिफिकेशन अस्पताल की गुणवत्ता, मरीजों की देखभाल और सेवाओं के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के बाद दिया जाता है।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस प्रमाणन की प्रक्रिया लगभग एक वर्ष से चल रही थी। इस दौरान हॉस्पिटल को 158 क्वालिटी पैरामीटर्स पर परखा गया, जिसमें अस्पताल की व्यवस्थाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, मरीजों की देखभाल और अन्य सेवाएं शामिल थीं। निरीक्षण के बाद क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने अपनी रिपोर्ट में संतोष जताया, जिसके बाद अस्पताल को यह मान्यता प्राप्त हुई।अस्पताल के प्रबंधक श्री श्याम लाल चौधरी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “यह संत कबीर नगर के लिए गर्व की बात है कि हमारे अस्पताल को एन.ए.बी.एच. मान्यता मिली है। यह प्रमाणन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDA) ने कैशलेस ट्रीटमेंट सुविधा के लिए अस्पतालों का एन.ए.बी.एच. एक्रिडिटेशन अनिवार्य कर दिया है।”उन्होंने आगे कहा कि यह मान्यता प्राप्त करना आसान नहीं था। अस्पताल की बिल्डिंग, सेवाओं, मरीजों की देखभाल सहित हर छोटे-बड़े पहलू का ध्यान रखना आवश्यक था। इसके अलावा, प्रमाणन मिलने के बाद भी क्वालिटी काउंसिल निरंतर मॉनिटरिंग करती है और हर वर्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है। काउंसिल की टीम कभी भी औचक निरीक्षण कर सकती है।
श्री चौधरी ने इस उपलब्धि का श्रेय अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और पूरे अस्पताल प्रशासन की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि यह मान्यता मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।