संध्या यादव विद्याज्ञान की परीक्षा में हुई सफल

मुन्डेरवा । स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिसवा पांडेय में कक्षा पांच में अध्यनरत संध्या यादव पुत्री बंसी लाल यादव का चयन‌ विद्याज्ञान की मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद विद्यालयी टीम द्वारा मौके पर शनिवार को स्थलीय सत्यापन करके नामांकन हेतु पात्र घोषित किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही शिक्षकों एवं अभिभावकों नें बालिका कों बधाई देने के साथ विद्यालय परिवार की कर्मठता की भी सराहना किया।
बताते चले की विद्याज्ञान की परीक्षा प्रदेश स्तर पर आयोजित होती है इसकी परीक्षा प्रारंभिक स्तर पर जनपद स्तर पर आयोजित होती है ।प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सीतापुर जनपद में विद्याज्ञान की मुख्य परीक्षा आयोजित होती है। और मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद विद्यालय टीम द्वारा गोपनीय स्तर से इसका सत्यापन करके परीक्षा में सफल होने का पत्र दिया जाता है। शनिवार को विद्यालय टीम द्वारा संध्या यादव पुत्री बंसी लाल यादव प्राथमिक विद्यालय सिसवा पांडेय विकासखंड बनकटी का स्थलीय सत्यापन किया गया। और सही पाए जाने पर नामांकन हेतु पात्र घोषित किया गया। नामांकन हेतु सफल घोषित होने पर ही ब्लॉक स्तर से लेकर जनपद के तमाम शिक्षकों ने बधाइयां दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी के अध्यक्ष सुरेश गौड़ ने कहा की प्राथमिक विद्यालय सिसवा पांडे की प्रधानाध्यापक राम अवध पांडेय के कठिन परिश्रम से संध्या यादव विद्याज्ञान की मुख्य परीक्षा में सफल हुई और इस सफलता के लिए विद्यालय पर कार्यरत सहायक अध्यापक राजकुमार, शिक्षामित्र शीला देवी , ब्रह्मदेव चौधरी का भी तैयारी करने में सराहनीय योगदान रहा। यहां यह भी बताना आवश्यक है की विद्याज्ञान में नामांकन में सफल घोषित होने वाले बालिकाओं को इंटर स्तर तक की शिक्षा पूणतया निशुल्क प्रदान की जाती है। इस सफलता पर प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बस्ती के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, जनपदीय मंत्री बालकृष्ण ओझा, एवं कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, तहसील अध्यक्ष उमाकांत शुक्ल, हृदय विकास पांडे, मोहम्मद असलम, अशोकपांडे, चंद्र प्रताप पाल, योगेंद्र सिंह, अजय कुमार पाल, बंसराज गुप्ता, राकेश मिश्रा राही, हरिश्चंद्र चौधरी, रजकेश चौहान, मक्खन लाल, तथा खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण यादव ने भी बधाई दिया है।