महिला के साथ छेड़खानी, मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारने पीटने के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अनिल कुमार और उसके पुत्र अंकित ने उसे बलपूर्वक खींच लिया, उसके साथ छेड़खानी की, लात मूका, डंडा से मारा पीटा, बीच बचाव करने पहुंची उसकी देवरानी, जेठानी को भी लाठी, डंडे से मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएसकी सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।