पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने में मुकदमा

 

बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के हसनी गांव निवासी एक युवक पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जाने वाली लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करने, शिकायत करने पर आरोपी और उसकेे परिवार वालों द्वारा गाली और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकददमा दर्ज कराया गया है। एक पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके परिवार वालों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।