उप मुख्यमंत्री अजीत पवार हुए अस्वस्थ, मुख्य मंत्री फडणवीस ने जाना हाल चाल,,,,

अनुराग लक्ष्य, 19 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
सच है जिंदगी खुशी और गम का दूसरा नाम है। यहां कब किसे क्या हो जाए, कोई नहीं कह सकता । सोमवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिससे उनके कई कार्यक्रम को रद किया गया। खबरों के अनुसार उन्हें पूड़े की कार्यक्रमों में शामिल होना था। लेकिन स्वास्थे की खराबी की वजह से सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।
रिपोर्ट के अनुसार मुख्य मंत्री फडणवीस ने फोन पर उनका हाल चाल पूछा और शीघ्र ही उनके स्वस्थ होने की कामना की।
आपको बताते चलें कि रविवार को नासिक के कार्यक्रम में शामिल अजीत पवार ने कहा था कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसी लिए उन्होंने नासिक के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे और पूड़े आ गए थे।