सेल्हरा घाट के पूरब कुआनो नदी मे मिला उतराता हुआ युवती का शव

कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा गांव के पूर्व  कुआनों नदी में 19 वर्षीय युवती को सोमवार की सुबह  ग्रामीणों ने उतराता हुआ देखा। लोगों ने चौकी इंचार्ज कुदरहा रामअशोक यादव को दी। टीम के साथ पहुचे और थानाध्यक्ष को अवगत कराया। शव को नदी से बाहर निकलवा कर पहचान कराया। जिसमें पिता ने युवती की पहचान बरोहिया गांव निवासी पिंकी के रुप में किया।
       पिता बिक्रम ने बताया कि दो बहन व भाई में पिंकी दूसरे स्थान की थी। इसे रह-रह कर झटका आने की बीमारी थी। जिसका उपचार भी चल रहा था। वह आरपी चौधरी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। 11 फरवरी को रामकेवल इंटर कालेज महथा से वाइबा दिला कर लाया। उसकी फिर तबियत खराब हो गयी और दवा दिया गया। वह खाना खा कर बगल में स्कूल का ड्रस पहने सोयी। वहीं पूरा परिवार भी सो रहा था। रात बारह बजे आंख खुली तब भी सो रही थी। भोर में जब देखा तो वह विस्तर पर नही थी। काफी ढूढा गया लेकिन कही कुछ पता नही चला। 12 फरवरी को लिखित प्रार्थना पत्र थानाध्यक्ष लालगंज को दिया था। काफी खोजा कही पता नही चला। ड्रेस में लड़की का शव नदी मे तैरने की जानकारी मिली और आ कर देखा तो मेरी लड़की पिंकी ही है।
         इस संबंध में थानाध्यक्ष लालगंज सुनील गौंड ने बताया कि पिता के तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।