वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए रेल मंत्री ने महाराष्ट्र के लिए किया 23,778 करोड़ रुपए बजट का आवंटन,,,,
अनुराग लक्ष्य, 16 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
यह तो सच है कि महाराष्ट्र रेलवे का कोई जवाब नहीं। पूरे देश में रेलवे का जो जाल जो महाराष्ट्र और मुंबई में देखने को मिलता है वह देश के किसी अन्य प्रांत में नहीं देखने को मिलता। इसी लिए समय समय पर महाराष्ट्र रेलवे अपने आपको और अधिक जनता की यात्रा को सुखद बनाने के लिए अपने आपको और बेहतर बनाने में लगी रहती है।
शायद यही वजह है कि अश्वनी वैष्णव रेल मंत्री ने महाराष्ट्र के लिए बजट आवंटन पर मीडिया को संबोधित करते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए कहा कि बजट 2025 / 2026 में महाराष्ट्र को 23,778 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड आवंटन प्रदान किया गया है। जो 2009 और 2014 के दौरान महाराष्ट्र को दिए गए 1171 करोड़ रुपए पार्टी वर्ष के औसत आवंटन से लगभग 20 गुना अधिक है।
इस अवसर पर मध्य रेल के महाप्रबंधक धर्मवीर मीना और मुंबई मध्य रेल, मुंबई पश्चिम रेलवे भुसावल, सोलापुर, नांदेड़ दक्षिण मध्य रेलवे और नागपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अन्य मंडल रेल प्रबंधक अपने अपने मुख्यालयों से वीडियो कांफ्रेंसों के जरिए शामिल हुए।