गोवंश के साथ दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

बस्ती: गोतस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अन्तरजनपदीय गो-तस्करों को एक गो-वंशीय पशु के साथ गिरफ्तार किया है। लालगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई की जानकारी देते हुए सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि संतकबीरनगर सीमा पर स्थित छिबरा स्कूल के पास गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे एक पिकअप में रखकर एक गोवंशी पशु लेकर दो लोग जा रहे थे। पुलिस टीम ने सलमान पुत्र हीरा नट ग्राम बलही थाना महुली व टुकुल्लू उर्फ टिकुली पुत्र मुनक्का ग्राम एकमा थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध केस दर्ज नन्यायालय रवाना कर दिया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, प्रभारी स्वाट टीम संतोष कुमार, एसआई रामअशोक यादव, मुख्य आरक्षी पवन तिवारी, सुभेन्द्र तिवारी, अभिलाष प्रताप सिंह, किशन सिंह आदि शामिल रहे।