महाकुम्भ में सराहनीय सेवा कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर हुये सम्मानित

बस्ती। महाकुम्भ में सराहनीय सेवा कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर चल रहे राज्य स्तरीय महाकुम्भ सेवा शिविर प्रयागराज में जनपद के लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह और सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, यह जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश गोल मार्केट महानगर लखनऊ द्वारा जनपद,मण्डल बस्ती से प्रदेश स्टाफ के रूप कुलदीप सिंह और प्रताप शंकर पाण्डेय को नियुक्त किया गया था, सराहनीय योगदान के लिए प्रादेशिक मुख्यायुक्त भारत स्काउट और गाइड, नोडल अधिकारी स्काउट गाइड सेवा शिविर, इंचार्ज स्काउट गाइड सेवा शिविर के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी प्रशस्ति प्रमाण पत्र इंचार्ज स्काउट गाइड मेला शिविर द्वारा प्रदान कर महाकुम्भ क्षेत्र प्रयागराज में सम्मानित किया गया एसटीसी सितारा त्यागी, एएसओसी कमलेश द्विवेदी, राकेश सैनी, राजेश प्रजापति के देख रेख में महाकुम्भ मेले में सेवा शिविर कार्यालय के माध्यम से मेलार्थियों के लिए सेवा कार्य निरन्तर जारी है, समय समय पर विभिन्न मण्डलों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर महाकुम्भ मेले में भीड़ नियंत्रण, बुजुर्गों और बीमार लोगों का सहयोग कर रहे हैं।