बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी मुस्तहकम निवासी लक्ष्मण प्रसाद ने गांव निवासी चार लोगों पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जमीन पर निर्माण कार्य के विवाद को लेकर महेन्द्र, उसके तीन अन्य भाईयों धर्मेन्द्र, पर्मेन्द्र, गोविन्द ने मिलकर मारने के लिए दौड़ा लिया। उसकी पत्नी और भाई को घर पर आकर गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।