दो बहनों, ड्राइवर को मारने पीटने में चार पर मुकदमा

 

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली बाबू निवासी अंजली यादव पुत्री स्व. मुल्क राज यादव गांव निवासी चार लोगों पर उसे, उसकी बहन और ड्राईवर को मारने पीटने , गाली और जान से मारने की धमकी देने, बहन के गले से लाकेट लगा चेन छीन लेने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान चेन छिनैती का मामला नहीं पाए जाने पर पुलिस ने लूट की धारा निकाल दिया। ड्राइवर को जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली देने के मामले में एससीएसटी एक्ट की धारा की बढ़ोत्तरी की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 8 फरवरी की रात करीब सवा 9 बजे वह अपने ड्राईवर मोहन सोनकर से अपने घर के सामने गाङी लगवा रही थी। इस बीच गांव निवासी अमित यादव ने पहुंचकर उसके ड्राइवर को जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गालिया देने लगा। जब गाली सुनकर वह पहुंची तो उसने उसे भी गाली दी और मारने की धमकी देते हुए अपने घर चला गया। इसके बाद अपने पिता कामराज यादव, मां कांती यादव, बहन
सीमा के साथ पहुंचा और उसे व उसके ड्राइवर को अपने परिवार वालों के साथ मिलकर मारने लगा। शोर सुनकर जब उसकी बहन अपर्णा यादव पहुंची तो उसे भी मारा पीटा, बहन के गले में पहना चैन जिसमंे लाकेट लगा था उसे खींच कर निकाल लिया। मामले में लूट की धारा की घटोत्तरी कर एससीएसटी की धारा की बढ़ोत्तरी पुलिस ने की है। मामले की विवेचना सीओ हर्रैया द्वारा की जा रही है।