जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर से ढहा दिया टीन शेड, विरोध पर मारा पीटा

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा निवासी ज्योती शुक्ला पत्नी रामानन्द शुक्ला ने चार लोगों पर जमीन पर अवैध रूप् से कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर से उसका टीन शेड गिरा कर नष्ट कर देने, विरोध करने पर उसे, उसके परिवार वालों को मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके घर से कुछ दूरी पर उसकी जमीन है। जहां टीन शेड, चारा काटने की मशीन, हौदी आदि रखा हुआ है। उस जमीन पर अवैध रूप् से कब्जा करने की नीयत से गांव निवासी विशुनाथ, कन्हैया, पिंटू, बैरागल निवासी सैलाबी ट्रैक्टर लेकर आए और उसके टीन शेड को ट्रैक्टर से खीच-खींच कर गिरा कर नष्ट कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे, उसकी दो बेटियों शिखा, सुंजन को गाली देते हुए मारा पीटा। बीच बचाव करने आए उसके पति रामानन्द, जेठ चन्द्र प्रकाश को भी मारा पीटा, जाते समय जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।