अयोध्या आने वाले श्रद्धालु बोले- सरकार ने किया अच्छा इंतजामः भीड़ को देखकर न हो परेशान, आधे घंटे में हो रहे रामलला के दर्शन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्वालु अयोध्या पहुंचे हैं। भीड़ का आलम ये है कि जहां तक नजर पड़ रही है। केवल श्रद्वालु ही नजर आ रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वह लोगों को उनके गंतव्य पहुंचाने में जुटी है। अयोध्या आए श्रद्धालुओं से बात कर अपने एक्सीपिरियंस शेयर किए।श्रद्धालु बोले- अयोध्या आकर अच्छा लगा।बिहार के पटना से आए श्रद्धालु आशीष कुमार ने बताया कि वह कल प्रयागराज होकर अयोध्या आए। यहां आकर लगा कि भीड़ बहुत अधिक है। लेकिन मैंने आधे घंटे में ही रामलला के दर्शन कर लिए। बहुत ही अच्छा माहौल है। सरकार ने अच्छा इंतजाम किया है।गोंडा से आये नितिन त्रिपाठी ने बताया- मैं 14 जनवरी को प्रयागराज गया था। वहां से महाकुंभ में स्नान करने के बाद यहां आए हैं। रामलला के दर्शन और सरयू स्नान बड़े ही आसानी से हो गया। किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हुई। भीड़ को देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।राम जन्म भूमि होकर आने वाले श्रद्धालुओं को अशर्फी भवन से लक्ष्मण किला गोलाघाट की ओर भेजा जा रहा।मौनी अमावस्या के दूसरे दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है भीड़ को देखते हुए मुहावरा पुल और उदया चौराहे से भक्तों को पैदल आना पड़ रहा है। 4 से 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंच रहे भक्तों को राम जन्म भूमि होकर अशर्फी भवन होते हुए लक्ष्मण किला गोलाघाट की ओर भेजा जा रहा है। हालांकि प्रशासन की स्मृति से राम पथ पर श्रद्धालुओं का दबाव कम हुआ है।पुलिस प्रशासन के सारे वरिष्ठ अधिकारी मेला क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह मत गजेंद्र चौराहे पर भी कंट्रोल करते दिखाई पड़े। आज हुई भक्तों की भीड़ अयोध्या में 1 दिन में हुई सबसे ज्यादा भीड़ बताई जा रही है। आज भक्तों की संख्या करीब 30 लाख है जो और अधिक बढ़ने के आसार हैं।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया गया है व्यापक इंतजाम गोंडा अंबेडकरनगर और लखनऊ रोड पर श्रद्धालुओं के लिए होर्डिंग एरिया बनवाये गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। रामलला के दर्शन के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। आईजी और कमिश्नर ने शहर में व्यवस्था की कमान खुद संभाल रखी है। राम जन्मभूमि परिसर में पुलिस की तरफ से लोगों को पानी पिलाया जा रहा है। यहां पर मेडिकल कैंप की व्यवस्था भी की गई है।श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।राम मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी और वालंटियर श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात किये गए हैं।अयोध्या आने वाले मुख्य मार्ग के थाने और चौकियो के साथ रेलवे से संपर्क करके आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का लगाया जा रहा है।श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप अलग-अलग तरह के मास्टर प्लान प्रशासन ने तैयार किये है। श्रद्धालुओं ने अयोध्या की व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक भोर से भक्त पावन सलिला सरयू का स्नान कर भगवान श्रीराम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक कर रहे हैं। जय श्रीराम के नारों से अयोध्या गुंजायमान हो रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन कर रहे हैं।हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सर्वाधिक लंबी लाइन है जो डेढ़ किलोमीटर की है। इसी तरह रामलला के दर्शन के लिए भी लंबी लाइन है। बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु रामपथ होकर रामजन्मभूमि पथ पर लाईन में लगकर रामलला के आंगन तक पहुंच रहे हैं। एडीजी जोन और आईजी अयोध्या खुद भीड़ पर नियंत्रण रखे हुए हैं।श्रीरामजन्मभूमि परिसर और यलो जोन के दोनों अत्याधुनिक कंट्रोल रूम में भीड़ की निगरानी कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। रामपथ पथ पर श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोक कर भीड़ कम होने पर उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी सभी संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गई है।