जमीन पर कूड़ा फेकने से मना किया तो बेटे और मां को मारा पीटा

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अंकित पाल ने गांव निवासी एक परिवार के चार लोगों पर कूडा फेकने से मना करने पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपी प्रकाश यादव के परिवार की महिला द्वारा उसकी जमीन पर कूड़ा फेका गया, जिस पर उसने उन्हे कूड़ा फेकने से मना किया। इस बात को लेकर प्रकाश यादव, उसके भाई जोगीन्दर यादव, उसकी बहन व विन्ध्याचल यादव ने गाली देते हुए मारा पीटा, बीच बचाव करने आई उसकी मां प्रभावती देवी को भी मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।