प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

बस्ती आज 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया में गणतंत्र दिवस का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रधानाध्यापक बब्बन पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी।रैली देश भक्ति के ओजस्वी नारों के साथ गुंजायमान होते तुरकौलिया, रामपुर,छाड़ूपुर, पिटाउत होते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। विद्यालय पर 10 बजे झंडारोहण का कार्यक्रम ग्राम प्रधान रवींद्र चौधरी,विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष अनीता देवी व सम्मानित ग्राम वासियों द्वारा किया गया। गणतंत्र दिवस की महत्ता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया।अंत मे बेसिक शिक्षा मंत्री जी द्वारा जारी गणतंत्र दिवस के पर्व पर संबोधित पत्र को सभी को पढ़कर सुनाया गया व बच्चों द्वारा भाषण व देश भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य व गायन किया गया। आज के कार्यक्रम में काफी संख्या में अभिभावक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।