विभूति प्रसाद यादव रेवेन्यूबार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गये

नौतनवां (महराजगंज) रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील इकाई नौतनवा का चुनाव शनिवार को उत्साह के बीच संपन्न हुआ।

तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ, जिसमें कुल 95 मतदाताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिये विभूति प्रसाद यादव को 41 मत पाकर विजयी हुये। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे राजेश कुमार श्रीवास्तव को 33 मत पाकर संतोष करना पड़ा।

संयुक्त सचिव पद पर चौधरी अनिल सिंह 76 मत मिला।जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्र प्रकाश वर्मा को 59 मत मिला।

सचिव पद के लिये समसुद्दीन खांन को 37 मत मिला। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे राजेश कुमार चौधरी को 28 मत मिला।

कोषाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार श्रीवास्तव को 49 मत मिला। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार मिश्र को 46 मत पाकर संतोष करना पड़ा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये कमलेश गौड़ निर्वाचित हुये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये विजयेंद्र मणि त्रिपाठी निर्वाचित हुये।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहां कि हमें जो जिम्मेदारी आप लोगो ने दी है आपके मान सम्मान में कोई कमी नही आने दूंगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।

चुनाव अधिकारी रेयाज अहमद, मुकेश दीपक पाठक और अजय यादव की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।