जोन-7 में ट्रेड लाइसेंस न बनवाने पर मॉडल शॉप सील, 1 लाख 73 हजार रुपये वसूले गए

लखनऊ नगर निगम की टीम ने जोन-7 में ट्रेड लाइसेंस न बनवाने पर मुंशीपुलिया स्थित एक मॉडल शॉप को सील कर दिया। इसके अलावा, तिवारीगंज स्थित दूसरी मॉडल शॉप के भवन का हाउस टैक्स न जमा होने पर उसे भी सील किया गया। इन दोनों स्थानों पर कार्रवाई के बाद नगर निगम की टीम ने कुल 1 लाख 73 हजार रुपये ट्रेड लाइसेंस फीस के रूप में वसूल किए।जोन-7 के कर अधीक्षक राम अचल ने बताया कि शनिवार को मुंशीपुलिया स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान (मॉडल शॉप) को सील किया गया, क्योंकि उसका ट्रेड लाइसेंस नहीं था। देर शाम व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस फीस जमा कर दी, जिसके बाद दुकान को फिर से खोल दिया गया।वहीं तिवारीगंज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के भवन का हाउस टैक्स 3 लाख 19 हजार रुपये बकाया था। नगर निगम की टीम ने इस भवन को भी सील किया, लेकिन बाद में भवन स्वामी ने पार्ट पेमेंट किया।

—————————————————-